{"_id":"6ace866db2e66f4cf4043a17","slug":"village-head-attacked-with-sticks-and-clubs-while-returning-from-the-cowshed-orai-news-c-224-1-ori1005-151103-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोशाला से लौट रहे ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोशाला से लौट रहे ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र के रिछारा गांव में गोशाला का निरीक्षण कर लौट रहे ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण ने बीच-बचाव किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेवा ब्लॉक के रिछारा गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रशासक सुरेंद्र सिंह (55) के अनुसार रविवार 11 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह गांव स्थित सरकारी गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गए थे। वहां से जंगल की पगडंडी से लौटते समय बम्हौरा गांव निवासी अमरपाल और बुद्ध सिंह लाठियां लेकर उनके सामने आ गए। दोनों गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे ग्राम प्रधान को चोटें आईं।
शोरगुल सुनकर बम्हौरा निवासी भीखा सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों लोग ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ग्राम प्रधान ने चुर्खी थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमरपाल और बुद्ध सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्राम प्रधान और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।