फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,water,river,crops

बुवाई के लिए नहरों में छोड़ा जाए पानी

Thu, 04 Nov 2021 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
village,former,water,river,crops
जालौन। माइनरों में फुलगेज से पानी न आने के कारण कई गांवों के किसान खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से फुल गेज में नहरें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड के ग्राम औरेखी, महियाखास, सींगपुरा, मलकपुरा, शेरपुरा, परवई, सहाव, कुदरा कुदारी, बिरिया, प्रतापपुरा आदि गावों के किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सोनरा माइनर, सहाव रजवाहा, औरेखी माइनर, सींगपुरा माइनर व महियाखास माइनर में अभी तक पर्याप्त पानी नहीं है। माइनरों में पानी का बहाव कम होने के कारण लोग खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पलेवा के लिए पानी न मिलने के कारण रवी की फसल की बुआई लेट हो रही है। किसान हरिश्चंद्र त्रिपाठी कहते हैं पलेवा के लिए पानी न मिलने के कारण हरी मटर की बुआई नहीं हो पायी है जिसके कारण हरी मटर की पैदावार प्रभावित होगी। क्षेत्रीय किसान मानसिंह औरेखी, दयाशंकर औरेखी, गोदन पटेल मलकपुरा, राजू सेंगर आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नहरों को फुल गेज से चलाया जाए। जिससे माइनरों में टेल तक पानी पहुंच सके व किसान खेतों का पलेवा कर सकें।
विज्ञापन

-----------
मच्छरों से निजात के लिए फागिंग कराए
जालौन। मौसम बदलने के साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इन दिनों लोग मच्छरों के काटने काटने से काफी परेशान है। लोग मच्छर से बचने के लिए कंडा, आलआउट, मच्छरों के मारने वाली अगरबत्तियां आदि लगाकर काम चला रहे है। लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर के कारण डेंगू के कई केस प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पूर्व में जहां नगर पालिका द्वारा नालियों में पनपने वाले मच्छरों को रोकने के लिए डीडीटी एवं दवा का छिड़काव नालियों के साथ ही फागिग कराई जाती थी। लेकिन इस वर्ष अभी तक नगरपालिका का ध्यान इस ओर नहीं गया है। इस संदर्भ पूर्व सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि उनके क्लीनिक पर प्रतिदिन डेंगू के मरीज आ रहे है। इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरों के सफाई के लिए नियमित फागिंग कराई जानी चाहिए। नालियों में गंदा पानी जमा न होने पाए। नगर के विनय निगम, दीपक सोनी, पवन याज्ञिक, मनीष परिहार आदि ने पालिका प्रशासन से नगर में फागिंग मशीन चलवाने की साथ ही नालियों में दवा एवं कूड़े वाले स्थलों पर डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed