फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,water,report,crops

माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान

Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,former,water,report,crops
माधौगढ़। माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान हो गया है। इसको लेकर टीहर के छह किसानों ने तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति को शिकायत पत्र दिया। बताया कि मंगलवार की देर रात ऊमरी माइनर में पानी आ जाने से माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे बीस बीघे में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने लेखपाल प्रज्ञा मिश्रा को मौके पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट शीघ्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव टीहर निवासी हरिओम, श्रीओम, श्रीकृष्ण ने तहसीलदार को शिकायत देते हुए बताया कि कुनियापुरा के मोड़ पर नहर विभाग पुलिया का निर्माण करा रहा है। मंगलवार की रात माइनर में पानी ओवरफ्लो हो गया और वह खेतों में पहुंच गया। इससे बीस बीघे में खड़ी फसल बाजरा, उड़द, ंमूंग, गन्ना आदि की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते माइनर में मिट्टी डालने से पानी नहीं निकल सका। इस कारण माइनर ओवरफ्लो हो गई और खेतों में पानी जाने से फसलें बर्बाद हो गई। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट के वाद मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed