{"_id":"620557b0eed1b75c275acaf4","slug":"village-former-water-electric-doctor-orai-news-knp679943469","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू पंचायत में किसानों से संबंधित स्थानीय समस्याएं उठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू पंचायत में किसानों से संबंधित स्थानीय समस्याएं उठीं
विज्ञापन
कोंच गल्ला मंडी में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : ORAI
फोटो-17-कोंच गल्ला मंडी में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पंचायत में किसानों की समस्याएं उठाईं गईं
भाकियू की पंचायत नवीन गल्ला मंडी में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गुरुवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में चंद्रपाल सिंह बोहरा की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह की मौजूदगी में हुई। पंचायत में किसानों से जुड़ीं समस्याएं उठाईं गईं। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि कटाई मड़ाई से पहले सभी गांवों में संचालित स्थायी-अस्थायी गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। उरई फीडर, इमलौरी फीडर समेत अन्य गांवों में जर्जर विद्युत लाइनों को सही कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप गौर, भगवानदास, केदारनाथ, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
-------------
भाकियू कार्यकारिणी में फेरबदल
कोंच। भाकियू पंचायत में शामिल पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कोंच ब्लाक अध्यक्ष पद से डॉ. पीडी निरंजन को हटाकर जितेंद्र कुमार ददुआ को नया ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि डॉ. पीडी निरंजन को तहसील महासचिव के पद की जिम्मेवारी सौंपी। (संवाद)