{"_id":"613a4e588ebc3e887a34e0e6","slug":"village-former-sdm-cow-dm-orai-news-knp651205373","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त राशन की दुकानों का आवंटन न होने पर पूर्ति अधिकारी का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त राशन की दुकानों का आवंटन न होने पर पूर्ति अधिकारी का रोका वेतन
विज्ञापन
एनआईसी मे कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीएम एसपी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विकास परख योजनाओं की एक-एक करके समीक्षा की । साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी परक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्रों को मिले। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए निर्देश दिए। इस दौरान रिक्त कोटे की दुकानों के आवंटन न होने पर पूर्ति अधिकारी एक के तिवारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड में प्रगति धीमी होने पर तेजी लाने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर की नियुक्ति में धांधली की शिकायत आ रही है। अगर किसी भी विकास खंड अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय कम्युनिटी किचन का भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों पर अतिक्रमण है उन्हें तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें चकरोड से संबंधित आती हैं ऐसी शिकायतों को निस्तारण के लिए राजस्व की टीम से समन्वय स्थापित कर निस्तारण किया जाए। 50 लाख धनराशि की अधिक लागत से परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो परियोजनाएं बजट के अभाव में रुकी है उसके लिए शासन स्तर पर पत्र भिजवाया जाए ताकि बजट उपलब्ध हो सके और निर्माण कार्य को गति दी जा सके। उन्होंने राशन दुकानों की नियुक्ति न करने पर जिला पूर्ति अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी जारी की।
उन्होंने कहा कि जिस विकासखंड में राशन की दुकानें रिक्त हैं उन सभी विकासखंड अधिकारियों के वेतन रोका जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द राशन की रिक्त दुकानों का आवंटन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं ऐसे कार्यों की लोकार्पण व शिलान्यास होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने समस्त विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज रात सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थिति गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे और फोटो भी खिचवाएंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशु को अभियान चलाकर गोशालाओं में संरक्षित किए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं देर शाम एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए।