उरई। गणतंत्र दिवस नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और निजी प्रतिष्ठानों पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। अमर शहीदों के साथ ही भारतीय गणतंत्र की स्थापना करने वाले महापुरुषों को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के चलते विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर रही।
ग्राम पंचायत खकसीस में गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी स्मारक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार शिवहरे, वीरेंद्र त्रिपाठी, रघुनाथ सिंह, रामशंकर बुधौलिया आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरिया में प्रधानाचार्य वंदना श्रीवास्तव, संतोष विश्वकर्मा, सुशील राजपूत, माधुरी सिंह, संजू , पूरन सिंह, उमाचरन सिंह आदि रहे। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर एसके खरे ने, आरपीएफ थाने में एमके गुप्ता ने, जीआरपी के प्रभारी बृजराज सिंह यादव ने ध्वज फहराया। इस दौरान डीके व्यास, पीके निरंजन, सीपी ओमरे, हरदास, आरती, एससी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं बंधौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वज फहराया गया। इसमें प्रधानाध्यापक वाजिद हुसैन, कुंवर बहादुर, मनोज मिश्रा, अशोक कुमार, विनीत, आलोक आदि रहे। ग्राम पंचायत कुदारी के पंचायत भवन पर प्रधान राघवेंद्र सिंह तोमर ने ध्वज फहाराया। इस दौरान बजरंग सिंह, महेंद्र जाटव, रामेंद्र, रमेश झा आदि रहे। इसी तरह कलक्ट्रेट स्थित पेंशनर कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।