फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,SDM,CMO,block

सीएमओ ने बैठाई जांच, महिला की हालत स्थिर

Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,former,SDM,CMO,block
महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : ORAI
उरई, रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र के जायघा गांव में महिला को एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाए जाने के मामले में सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण प्रभारी डॉ संजीव से रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही सामने आाने पर कार्रवाई तय है। उधर, दूसरी ओर शुक्रवार को सीएचसी से एक डॉक्टरों की टीम जायघा पहुंची और महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ समीर प्रधान ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बता दें कि जायघा गांव निवासी भगवती (70) को शिविर में नर्स सिया पाल और प्रीति यादव की लापरवाही से वैक्सीन की दो डोज लग गई थी । वैक्सीन लगने के बाद भगवती देवी की तबीयत बिगड़ गई थी और उसे आनन फानन में एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। उसका इलाज कर उसे घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को पूरे मामले में सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएचसी से डॉक्टर अरुण सिंह को भगवती के घर भेजा गया। जहां उसके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। डॉक्टर अरुण का कहना है कि भगवती देवी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और समुचित आहार ले रही हैं । महिला के स्वस्थ होने पर परिजनों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed