फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,tree,crops

सिन का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,tree,crops
उरई/जालौन। किसान ने खेत में बबूल के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी किसान देव सिंह (40) ने मंगलवार की रात गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर साफी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भाई दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि देव सिंह के थोड़ी खेती थी और पिछले कुछ समय से फसल को लेकर भी वह परेशान चल रहा था। जिसके चलते वह आर्थिक रुप से भी परेशान रहता था। रोज की तरह वह रात में खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। मां मुन्नीदेवी, पत्नी नीतू व चार बेटे व एक बेटी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-----------------
अधेड़ किसान बंबा में गिरा, मौत
उरई। जानवरों को पानी पिलाने बंबा गया अधेड़ किसान पैर फिसलने से गिर गया। हादसे में उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी समय बीतने के बाद जब अधेड़ घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान उन्हें बंबा में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेढ़ऱ थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी किसान मान सिंह (46) मंगलवार की शाम जानवरों को पानी पिलाने के लिए गांव के बाहर बंबा के पास गया था। तभी वह बंबा में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह मानसिंह जानवरों को पानी पिलाने बंबा पर आया था और हादसे का शिकार हो गए। खेती के साथ मजदूरी भी करते थे। पिता घनाराम, मां भागवती, पत्नी विनोदकुमारी, बेटे वीपी सिंह, जितेंद्र, पर्वत सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed