{"_id":"6186c587c39e237eff5d7c91","slug":"village-former-police-river-boy-orai-news-knp662442587","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए दो किशोर, एक अधेड़ डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गए दो किशोर, एक अधेड़ डूबा
विज्ञापन
नदी में नाव से जाल डालकर डूबे अधेड़ की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। भाईदूज पर अलग-अलग थानाक्षेत्रों में यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर व एक अधेड़ डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन डूबे लोगों की तलाश में जुटे है। पर शाम तक डूबे अधेड़ व किशोरों का कुछ पता नहीं चला।
चुर्खी थानाक्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी नरेश कुशवाहा का 15 वर्षीय पुत्र योगेंद्र व स्वर्गीय शिवपाल प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र मनीष अपने साथी संतोष कुशवाहा के साथ पथरी मंदिर के सामने बने पाल घाट पर शनिवार की सुबह नहाने गए थे। नहाते समय नदी के गहरे पानी में दोनों डूबने लगे। साथ गए परिजनों ने जब किशोरों को डूबते देखा तो साड़ी फेंककर उनको बचाने का प्रयास किया। पर दोनों नदी में डूब गए। जिससे वहां मौजूद परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से डूबे किशोरों की तलाश की। पर दोनों का पता नहीं चला। वहीं दूसरी घटना में सिरसाकलार थानाक्षेत्र के कोड़ा किर्राही घाट पर अभेदेपुर निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद का 42 वर्षीय पुत्र रमेश शनिवार की सुबह यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पाकर न्यामतपुर चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में अधेड़ की खोज कराई। वहीं परिजन भी नदी के किनारे बैठकर अधेड़ के मिलने का इंतजार कर रहे है। पर शाम तक पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके छह पुत्र पुत्रियां है। युवक के डूबने से मां गंगावती, पत्नी कुसुमादेवी का रो रोकर बुरा हाल है।
----------------
तीन बहनों में इकलौता भाई था मनीष
यमुना नदी में नहाते समय डूबे किशोर मनीष तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसकी भाईदूज पर नदी में डूबने की खबर पाकर बहनों और मां गुड्डन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मां आगंनबाड़ी कर्मचारी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है।