फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,labour,team,block

श्रमिकों की प्रतिदिन भरी जाए हाजरी

Thu, 23 Sep 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
village,former,labour,team,block
कदौरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की हकीकत परखने के लिए ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जकसिया में पांच सदस्यीय ऑडिट टीम पहुंची। टीम ने मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया। इस दौरान रोजगार सेवक व महिला मेट को जरूरी दिशा निर्देश देकर श्रमिकों की प्रतिदिन हाजिरी भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया। इसमें वर्ष 2020-21 में कराए गए मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य को पढ़ कर सुनाया। इस दौरान श्रमिकों की समस्याओं को सुन कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्रमिक मानसिंह, सुरेंद्र, विनय पाल, कांति देवी ने समय से मजदूरी का पैसा खाते में न पहुंचने एवं बैंक के खाते से मजदूरी के रुपये निकालने में होने वाली समस्या बताई। श्रमिकों ने मांग की कि बैंकों में अलग काउंटर लगाया जाए। ताकि मजदूरी के रुपये निकालने के लिए परेशान न होना पड़े। ऑडिटर सालिगराम, संतोष कुमार ने कहा कि शासन द्वारा संचालित मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण व सत्यापन किया है। श्रमिकों को गांव में ही रोजगार दिया जाए। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि गांव में चकरोड, समतलीकरण, जलरोक बांध का कार्य चल रहा है। जिन श्रमिकों के पास जॉबकार्ड नहीं है वह आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक माह में बैठक का आयोजन किया जाता है। ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निदान ग्राम पंचायत स्तर से हो सके। टीम ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान हरिकृष्ण, जितेंद दुबे, धर्मेंद्र पाल सहित महिला मेट व श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed