फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,demand,DM,cotamination

हंगामे के कारण नहीं हो सका कोटेदार का चयन

Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
village,former,demand,DM,cotamination
जालौन। अलाईपुरा गांव में कोटेदार के चयन के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान किया। साथ ही अपने चहेते को कोटा दिलाने का दबाव प्रधान और अधिकारियों पर बनाया। चयन के दौरान हंगामे के चलते कोटेदार का चयन नहीं हो सका। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं कोटेदार का निष्पक्ष चयन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा में आवंटित शिकायतों पर निरस्त कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों को राशन मिलने में समस्या हो रही थी। शुक्रवार को कोटेदार का चयन खुली बैठक में था पर गांव के 5 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किए जाने से अधिकारियों ने मतदान के बाद चयन की रूपरेखा बनाई। गंाव में घोषणा करा दी गई थी कि 3 बजे तक जितने सदस्य कार्रवाई में मौजूद होंगे। वहीं मतदान करेंगे। बैठक में एडीओ सहकारिता, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थे। गांव के प्रधान जगराम सिंह, रंजना, मुन्नी, ब्रह्मा, सुनीता, रामजानकी आदि ने एसडीएम मीनू राणा को ज्ञापन सौंपा। दोपहर 3.05 बजे जैसे ही सदस्यों के नाम पुकारकर उनसे मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। तभी गांव के अभय, वीरसेन, दयाशंकर, अजय, अतुल आदि आए और प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए अपने चहेते के नाम कोटा आवंटित करने का दबाव बनाने लगे। प्रधान ने विरोध किया तो अभद्रता करते हुए अपने चहेते व्यक्ति का चयन न होने पर धमकी दी। जिससे वहां हंगामा होने लगा। चयन में हंगामा होता देख ब्लाक से आए अधिकारी वापस लौट गए। जिस कारण कोटेदार का चयन नहीं हो सका। ग्रामीणों ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव में कोटेदार का चयन निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-----
पुलिस से की मारपीट की शिकायत
जालौन। क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी बृजभान शिरोमणि ने गांव के ठाकुरदीन, अरविंद, रामबाबू, गयाप्रसाद समेत 24 लोगों के साथ कोतवाली आकर बताया कि शुक्रवार की शाम गांव में स्थित सीएचसी पर उचित दर विक्रेता का चयन किया जा रहा है। तभी कुकरगांव निवासी ज्ञान ज्योति चार-पांच साथियों के साथ वहां आए और उनके साथ गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने हाकियों से प्रहार कर दिया। लोगों के बीच बचाव के बाद वह वहां चले गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed