फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,cow,CDO,doctor

गोशालाओं की अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
village,former,cow,CDO,doctor
कोंच। नदी गांव खंड की ग्राम पंचायत डीहा की गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक मृत गोवंश का वीडियो वायरल कर 30 गोवंशों के मरने का दावा किया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी उरई तथा पशु चिकित्सक नदीगांव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। पशु चिकित्सक नदीगांव एसके सचान का कहना है कि तकरीबन 27 गोवंशों के अवशेष गिनती में हैं। प्रथम दृष्ट्या इनकी मौत को लेकर कहा जा सकता है कि दो दिन से दो माह पुराने शव हो सकते हैं। ग्रामीण गोशाला के गोवंश बता रहे हैं। पर यह मामले जांच के बाद ही सामने आएगा। संयुक्त खंड विकास अधिकारी नदीगांव राजेश कुमार तिवारी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने डीहा में तैनात सचिव विवेक गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

---------
सूअरों ने 11 बीघा फसल बर्बाद की
कदौरा। मंगलवार सुबह सूअरों के झुंड ने बवीना गांव में खेत में घुसकर किसानों की फसल चर डाली। किसानों की फसल को रौंद दिया। इनमें उदयवीर सिंह, अरविंद, वीरेंद्र सिंह, शिवपाल की डेढ़-डेढ़ बीघा मटर, पप्पू सिंह, लल्ला यादव, गंभीर सिंह, सुरेश व गुड्डू सिंह की एक-एक बीघा चना लाही व गेहूं की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने जब सूअरों को खेत में देखा तो उनको एकजुट होकर भगाया। किसानों का प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि यदि इनसे जल्द निजात न मिली तो हम लोग हमीरपुर जोल्हूपुर जाकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed