{"_id":"61098e598ebc3ebda642cbee","slug":"village-former-chc-dead-man-orai-news-knp6441488181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले कीड़े के काटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले कीड़े के काटने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। खेत पर काम कर रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख झांसी के लिए रेफर कर दिया पर रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेढऱ थाना क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी किसान कमलकांत सिंह (42) सोमवार की सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे वहां जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के भाई विमल कुमार ने बताया कि वह दो भाई थे। जिसमें कमलकांत बड़े थे। मौत से पत्नी माधुरी देवी और बेटा यश, बेटी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह एट थाना क्षेत्र के गांव सेई निवासी महिला प्रियंका मंगलवार को पति के साथ खेतों पर काम कर रही थी। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। इससे हालत बिगड़ी देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।