{"_id":"616f07d3ef9cf84de84ff597","slug":"village-former-bdo-animal-block-orai-news-knp659171391","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला व्यवस्था सुधार को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला व्यवस्था सुधार को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट चल रहा है। ग्राम पंचायत मुहम्मदाबाद में भी आडिट किया गया। इस दौरान किसानों ने पंचायत स्तर पर लाखों रुपये की लागत से खोली गई गोशाला सुधार की मांग को लेकर हंगामा किया।
मंगलवार को डकोर ब्लाक के ग्राम मुहम्मदाबाद में सोशल ऑडिट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई। ऑडिट टीम के ब्लाक कोआर्डिनेटर गजराज सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों की पूछताछ की। अधिकांश किसानों ने अन्ना मवेशियों की व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा। किसानों ने बताया कि पूरा वर्ष बीतने को है। लेकिन अभी तक अन्ना मवेशियों पर लगाम नहीं लग सकी। खेतों में बुवाई का कार्य चल रहा है। लाखों रुपये की लागत से अस्थाई गोशाला का निर्माण किया गया है। लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अन्ना मवेशिया की वजह से फसलें खराब हो गई थी। अब अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो किसान प्रदर्शन को विवश होंगे। इस पर ब्लॉक कोआर्डिनेटर ने आश्वासन दिया कि शासन से बजट आते ही व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राणा इंद्रजीत सिंह, प्रधान भगवानदास वर्मा, गिरजाशंकर आदि मौजूद रहे।
----------
खेत के पास खड़ी बाइक चोरी
कोंच। खेत के पास खड़ी किसान की बाइक चोरी हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा निवासी किसान रामशरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह रोज की भांति बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय के सामने पुलिया के किनारे स्थित अपने खेत पर गया हुआ था। उसने अपनी बाइक पुलिया के किनारे खड़ी कर दी थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। (संवाद)