फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,accident,road,MP

सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
village,former,accident,road,MP
माधौगढ़ में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन देते - फोटो : ORAI
माधौगढ़। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कई बार वादा किया गया फिर भी सड़कों में गड्ढे है। यही नहीं हनुमंतपुरा व खोडन के ग्रामीण कच्चे रास्ते से होकर चलने को मजबूर हैं। वही माधौगढ़ से जगम्मनपुर, निनावली से मध्य प्रदेश, ऊमरी से छोना मानपुरा, गोहन से बिजदुआं होते हुए माधौगढ़, रामपुरा से मध्य प्रदेश तक की सड़कों में बड़े गड्ढे है। यहां तक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें रामभरोसे होकर रह गई है। मुख्यमंत्री का गड्ढामुक्त फरमान हवा हवाई साबित हो रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान मंगल सिंह, लालबहादुर प्रजापति, श्रीराम विश्वकर्मा, राहुल, समरजीत, रमेश गौतम, प्रमोद सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---------
फोटो-26-श्रीवर्धन गोशाला में गायों को चारा खिलाते राजा सिंह सेंगर। संवाद
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गोसेवा की
जालौन। नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मोहल्ला बापू साहब स्थित क्रय विक्रय केंद्र एवं मुरली मनोहर तालाब स्थित श्रीवर्धन गोशाला में धूमधाम से मनाया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जहां पौधरोपण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने श्रीवर्धन गोशाला में गोसेवा कर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पवर्षा की गई इसके बाद उन्हें तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। बाद में गोशाला में मौजूद पशुओं को चारा पानी कर उनकी सेवा की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित, अनिल शिवहरे, सतीश सिंह सेंगर, उपेंद्र सिंह गुर्जर, रामजी ताम्रकार, गोपाल पुरवार, अभिषेक दीक्षित आदि ने मिष्ठान वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन

--------
फोटो-27-गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों से समस्याओं की जानकारी लेते जिला विपणन अधिकारी। संवाद
क्रय केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी पर कार्रवाई की संस्तुति
जालौन। कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर फैली अव्यवस्थाओं की मिल रही शिकायतों के बाद जिला विपणन अधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सिहारी दाऊदपुर केंद्र बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने शनिवार को मंडी में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिहारी दाऊदपुर केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। किसान पवन शर्मा, भारत सिंह, शिवनाथ ने क्रय केंद्रों पर पसरी अव्यवस्थाओं की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें गेहूं बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नंबर लगाने के बाद भी हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा। पूछताछ के दौरान पता चला कि अभी तक क्रय केंद्रों पर 1 लाख 49 हजार 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने ठेकेदार को भी डंप गेहूं की उठान कराने के भी निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed