फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,electric,power corporation,SSO died,block

कर्मियों की मनमानी, गांवों में न बिजली न पानी

Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
village,electric,power corporation,SSO died,block
मुहम्मदाबाद। सरकार भले ही गांव शहरों को भरपूर बिजली देने का दावा कर रही हो पर हकीकत में सब उलटा है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था तो अधिकारियों और कर्मियों की मनमानी पर चल रही है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों को कभी फाल्ट के नाम तो कभी कटौती के कारण 7 या 8 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी का भी संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

डकोर ब्लाक के कुसमिलिया गांव में स्थापित बिजली विभाग का उपकेंद्र इसकी एक बानगी है। क्षेत्र के 10-12 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। कर्मचारियों की लापरवाही से इन गांवों को बिजली रोस्टर प्रणाली से भी कम मिल रही है।
विज्ञापन

कुसमिलिया पावर हाउस से ऐरी, रामपुरा, मुहाना, मकरेछा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया, मुहम्मदाबाद आदि 13 गांवों को रोस्टर से भी कम बिजली मिल रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पावर हाउस पर 4 एसएसओ की तैनाती है। इसमें ड्यूटी बदलाव के साथ चौबीस घंटे एक एसएसओ का रहना अनिवार्य है। बिजली का फाल्ट सुधारने के लिए सात लाइन मैन भी हैं। बावजूद इसके फाल्ट होने पर कोई घंटों नहीं आता है। एसएसओ राकेश का कहना है कि रात की ड्यूटी के कर्मियों की ओर से लापरवाही की शिकायत मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मी फोन नहीं उठाते हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। जल्द ही कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed