{"_id":"62a2374b410afd7d2d37b4af","slug":"village-death-police-co-man-orai-news-knp7015244163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गुरुवार की सुबह 46 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के हुलिए के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के जनपदों में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। (संवाद)
---------------
अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला
बावली। कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव स्थित संकट मोचन मंदिर के पास संदिग्ध हालत में वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हदरुख चौकी प्रभारी ने जांच पड़ताल के बाद शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से वह क्षेत्र में घूम रहा था। मानसिक रुप से बीमार भी लग रहा था। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)
------------------
युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
कोटरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को बुधवार को आनन्द निवासी टहरौली बगरी गांव जनपद झांसी युवक ले गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)