{"_id":"61268ce58ebc3e79b74f90cb","slug":"village-case-covid-19-doctor-vaccinated-orai-news-knp6482220158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा केस डकोर ब्लाक क्षेत्र में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा केस डकोर ब्लाक क्षेत्र में आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक पॉजिटिव केस डकोर ब्लाक में निकले है। यहां पर कुल 1795 केस आए है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से पॉजिटिव केसों की संख्या न आने से संख्या शून्य हो गई है। साथ ही जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भले ही नए केस न निकल रहे हो पर सावधानी बरतनी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि अब तक जिले में 738197 लोगों की कोविड जांच हो चुकी हैं। इसमें 11545 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसमें 201 की मौत हो चुकी है। जबकि 11344 ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले में जनवरी 2021 से अब तक सबसे अधिक 1795 केस डकोर ब्लाक में आए है। इसके अलावा जालौन ब्लाक में 663, कदौरा ब्लाक में 242, कोंच ब्लाक में 597, कुठौंद ब्लाक में 87, माधौगढ़ ब्लाक में 378, महेबा ब्लाक में 448, नदीगांव ब्लाक में 322, रामपुरा ब्लाक में 351, जालौन अरबन में 714 व अन्य में 194 मामले आए हैं। कुल मिलाकर जनवरी से अब तक 5791 पॉजिटिव केस आए हैं। अब तक 11545 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है। दो गज दूरी, मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करें। गैर जरूरी यात्राओं से परहेज करें। कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
-----------
कोरोना संबंधी जांच में न करें कोताही
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए लगातार सावधानी जरूरी है। यदि किसी को सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस लेने जैसी समस्या हो रही है तो वह अपनी कोरोना संबंधी जांच अवश्य करा लें। जांच सभी अस्पतालों के साथ साथ मोबाइल टीमों के माध्यम से भी हो रही है। जांच टीम का सहयोग करते हुए जांच कराए।