फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,bike,police,tractor,highway

अलग अलग चार जगह हुए सड़क हादसों में पन्द्रह घायल

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,bike,police,tractor,highway
ाटा। थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। आटा थाना क्षेत्र के करमरे गांव निवासी कृष्ण कुमार (25) सोमवार की रात अपने जीजा बलवीर निवासी गोकुल जिला झांसी के साथ आटा थाना जा रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी कानपुर हाईवे पर पहुंची। तभी खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे बाइक चालक जीजा बलवीर का हेलमेट टूट गया और उसका सिर फट गया। (संवाद)
विज्ञापन

----------
हादसा-02
फोटो-11 दुर्घटना के बाद हाईवे पर दो हिस्सों में पड़ा ट्रैक्टर। संवाद
कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चार घायल
आटा बस स्टैंड हाईवे पर देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। बस स्टैंड चौराहे पर कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। कार भी क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल चार लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां लोकेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कार सवार दो लोग मामूली रुप से चुटहिल हुए।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव निवासी लोकेंद्र राजपूत, नरेश राजपूत, कमलेश व अखिलेश के साथ सोमवार की देर रात उरई से ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहे थे। जब ट्रैक्टर झांसी कानपुर हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड पर पहुंचा। तभी कानपुर की ओर से आ रही कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार चारों लोग घायल हो गए। कार सवार लोग मामूली रुप से चुटहिल हुए। हादसे के बाद हाईवे पर लगभग 20 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हादसा-03
छात्रों की बाइक में जेसीबी ने मारी टक्कर, तीन घायल
रामपुरा से दसवीं की परीक्षा देने जगम्मनपुर जा रहे थे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी रामपुरा पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी सहित चालक को पकड़ लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा निवासी पंकज कुमार (16), अनूप राठौर (16) और रोहित (16) निवासी रामपुरा जागीर मंगलवार की सुबह सात बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बाइक से गांव से जगमन्नपुर जा रहा था। जब उनकी बाइक जगमन्नपुर मुख्य बाजार तिराहे पर पहुंची। तभी हुसेपुरा जागीर की ओर से आ रहे जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। पंकज की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दो छात्रों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

-----------------
हादसा-04
फोटो-15 अस्पताल में उपचार कराते घायल। संवाद
खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, छह घायल
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर हमीरपुर मार्ग पर लमसर के पास सोमवार की देर रात खड़े ट्रैक्टर में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कदौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल शिवकुमार निवासी हरचनपुर ने बताया कि भतीजे का मुंडन संस्कार करवाकर कालपी से गांव जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed