फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,BDO,covid 19,CMO,vaccinated

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को किया जागरूक

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
village,BDO,covid 19,CMO,vaccinated
माधौगढ़/कोंच। कोविड वैक्सीनेशन और कोविड 19 की जांच के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार राजपूत, बीडीओ दीपक कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भंगा गांव पहुंचे। आशा, आंगनबाड़ी की मदद से 30 लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों ने सैंपलिंग की। इसके बाद टीम दौलतपुरा गांव पहुंची, जहां 35 लोगों की सैंपलिंग की गई। बीडीओ दीपक कुमार यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण गांवों में तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सावधानी की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों से गांव में सैनिटाइजेशन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान विनोद कुमार, संदीप दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नदीगांव खंड विकास अधिकारी गौरव कुमार ने क्षेत्र के ग्राम नावली, रेंढऱए बंगरा आदि गांवों में जाकर सरकारी स्कूलों में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष व महिला को कोविड वैक्सीन हर हाल में लगवा लेनी चाहिए। इसके लिए उनका पोर्टल पर पंजीकरण कराएं, खुद वैक्सीन लगवाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान सचिव शीलनिधि शुक्ला, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो-13-शहर में एक घर के बाहर सर्वे करती टीम। संवाद
अब शहर में भी सर्वे का काम शुरू
कोंच। नगर के सभी 25 वार्डों में जुखाम, बुखार, खांसी आदि बीमारियों और कोरोना से मिलते जुलते लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित करने के लिये स्वास्थ्य विभाग, एएनएम, आंगनबाड़ी, नगरपालिका कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं। जो डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रही हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि 24 टीमें गठित हुई हैं। प्रत्येक पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 टीमों के सुपरविजन के लिए नियुक्त सुपरवाइजरों में स्वास्थ्य विभाग से सुनील, रामनारायण, सुशील चतुर्वेदी, राजेश निरंजन व विद्यादेवी हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को अच्छे से समझनी होगा कोरोना कितना घातक है। अगर लोग घर के बीमार सदस्यों के बारे में सही जानकारी नहीं देंगे तो महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है। (संवाद)

--
फील्ड में काम कर रही टीमों के साथ सहयोग करे
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार ने नागरिकों से कहा कि जो टीमें सर्वे के काम में लगी हैं उन्हें अगर सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराएंगे तो कोरोना से निपटना मुश्किल हो जाएगा। अगर सही जानकारी नहीं दी जाएगी तो यह घर के अन्य सदस्यों को भी प्रभावित करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed