{"_id":"401e80761c7053ee53eb25237bbdcd17","slug":"vijay-and-versha-won-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में विजय और वर्षा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में विजय और वर्षा रहे अव्वल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंद वैदिक कालेज उरई में शिक्षा संकाय के तत्वावधान में दो दिवसीय
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार
को बीएड और एमएड केे प्रतिभागी छात्र, छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
पहले दिन दयानंद वैदिक कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
महाविद्यालय के उपाध्यक्ष डा. हरिमोहन पुरवार व सचिव
डा. देवेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर सचिव डा. देवेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। कहा कि इसके व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक व्यक्तित्व का विकास होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तारेश भाटिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। अत: छात्र-
छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पुरुष वर्ग की 100 मीटर रेस में विजय कुमार ने पहला, शहजाद ने दूसरा व अरुण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 100 मीटर रेस में वर्षा पांडे ने पहले, इंदू सोनी ने दूसरे तथा प्रज्ञा रत्नाकर ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इस मौके पर डा. शैलजा गुप्ता, डा. रामेंद्र कुमार गुप्ता, डा. राजेश पालीवाल, डा. राम किशोर पहारिया, डा. एस पी श्रीवास्तव आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।