फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   vifhyal samet 17 postive

17 नए मरीज मिले, 23 को अस्पताल से छुट्टी

Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
vifhyal samet 17 postive
उरई (जालौन)। माधवगढ़ विधान सभा के विधायक मूलचंद्र निरंजन समेत 17 लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। 23 लोग बीमारी से जंग जीत गए, उन्हें अस्पताल से घर भेजा गया। अभी तक 2943 पॉजिटिव सामने आए हैं और 2751 लोग स्वस्थ हुए। 35 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 157 हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कांटेक्ट ट्रेसिंग में तुलसीनगर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नया रामनगर के दो, शिवपुरी व पटेलनगर के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पूल टेस्टिंग में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें राजेंद्रनगर के दो, कोंच के एक, सदर बाजार कालपी व पटेलनगर, रामपुरा, कुदारी, रेंढर, ह्देयशाह, सलेमपुर, बड़ागांव, गढऱ के एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके साथ ही 493 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों के घरों के आसपास सैनिटाइजेशन के अलावा कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed