{"_id":"6a15ef56b70a7fcdea04e5d4","slug":"vehicles-caught-three-times-in-illegal-mining-will-be-blacklisted-orai-news-c-224-1-ori1005-144736-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध खनन में तीन बार पकड़े गए वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध खनन में तीन बार पकड़े गए वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
उरई। जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी बालू परिवहन पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। तीन बार पकड़े गए वाहनों को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें स्क्रैप किया जाएगा।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कानून व्यवस्था एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की उच्चस्तरीय बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब अवैध खनन के स्रोत पर रोक की रणनीति अपनाई जाएगी। तहसील स्तरीय टास्क फोर्स टीमें सीधे खनन स्थलों पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। साथ ही खनन पट्टा क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से कराई जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों को तत्काल चिह्नित कर सख्त कार्रवाई हो सके।
बैठक में सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि यदि कोई वाहन तीन बार अवैध खनन या बिना रॉयल्टी परिवहन में पकड़ा जाता है तो उसे ब्लैकलिस्ट कर सीज करने के साथ स्क्रैप कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग और एनआर वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी विभाग अकेले चेकिंग नहीं करेगा। सभी कार्रवाई टास्क फोर्स समिति के संयुक्त अभियान के तहत होगी, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।
तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी और एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य को जनपद प्रभारी नामित किया गया है। बैठक में कालपी स्थित यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि जाम की स्थिति न बनने पाए और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।