फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicle procession lashed out at the government employee

वाहन जुलूस निकाल सरकार पर बरसे कर्मचारी

Tue, 09 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 09 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vehicle procession lashed out at the government employee
मांगों को लेकर वाहन जुलूस निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंगलवार को शहर के टाउन हाल से वाहन जुलूस निकाल कर सरकार की वादाखिलाफी पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से जो जायज मांगें की गई थीं, उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दे दिया गया था। बावजूद इसके अब तक कोई शासनदेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने अब आरपार की लड़ाई के लिए मोर्चा खोल दिया है। कलेक्ट्रेट में सभा की और चेतावनी दी की 10 अगस्त से तीन दिवसीय महाहड़ताल में कर्मचारी दफ्तर छोड़कर शामिल होगा। टाउन हाल के मैदान से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव व सहयोगी संगठनो के अध्यक्षों के नेतृत्व में वाहन जुलूस निकाला गया। जुलूस शहीद
विज्ञापन


भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने कहा 10 अगस्त से महाहड़ताल की जा रही है। सरकार ने वादा खिलाफी की है इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी अपने हक के लिए संघर्षरत हैं। हरीश राठौर ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगो को भी अनदेखा किया गया है। अंगद सिंह कछवाह ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगें माने जाने के बाद भी कोई शासनादेश जारी न होना सरकार की मंशा को स्पष्ट कर रहा है। मनोज गुप्ता ने भी संबोधित किया। कलेक्ट्रेट में भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने सभी संगठन व कर्मचारियों का आह्वान किया कि 10 अगस्त को विकास भवन में महाहड़ताल को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। इस दौरान

कर्मचारी घूम-घूम कर दफ्तर बंद कराएंगे। विकास भवन में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर शीलकुमार दूरवार, हरनारायन अनुरागी, रोहित खरे, मानसिंह यादव, धीरेंद्र दुवे, कमलेश कुमार, मनोज चौरसिया, विवेक गुप्ता, मनीष निरंजन, देवेंद्र मिश्रा, जेपी गुबरेले, पवन सोनी, लखनलाल शर्मा, नौशाद अली, रामवरन सिंह, रामबिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।


लैब टेक्नीशियन भी लेंगे हिस्सा
मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 10, 11 व 12 को होने वाली हड़ताल में यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के पदाधिकारी भी भाग लेंगेे। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर परिषद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed