फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicle procession

वाहन जुलूस निकालकर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प

Fri, 09 Oct 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 09 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicle procession
बजरंग दल का 32 वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन जुलूस निकाला और हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद संघ कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इसमें बजरंग दल के मुख्य उद्देश्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश डीहा ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना 8 अक्तूबर 1984 में हुई थी। जब राम जन्मभूमि यात्रा, संत समाज व विहिप द्वारा निकाली जा रही थी।
विज्ञापन



तब तत्कालीन प्रदेश सरकार ने सुरक्षा को लेकर अपने हाथ खड़े कर लिए थे और हिंदू विरेधी ताकतों ने यात्रा को असफल बनाने के लिए धमकी दी थी। तब से लेकर आज तक बजरंग दल हिन्दू धर्म, समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति ही भारतवर्ष की पहचान है। जो भी देश द्रोही भारत की पहचान मिटाने का प्रयास करेगा उसे सहन नहीं किया जाएगा। सह संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि ब समय आ गया है कि हिन्दू धर्म व हिन्दू समाज के लिए सभी हिन्दू संगठन एक मंच पर आएं।



प्रदेश सरकार हिन्दुओं के साथ्ज्ञ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर आशु यादव, रिषी चौहान, ज्ञानदीप गौतम, नमन, मुकुल, दुर्गेश चौहान, रूपेश ठाकुर, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed