फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vegetable market will be operated temporarily near SP office

सपा कार्यालय के पास अस्थायी रुप से संचालित होगी सब्जी मंडी

Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market will be operated temporarily near SP office
सपा कार्यालय के पास अस्थायी सब्जी मंडी के लिए सफाई करती जेसीबी व सब्जी व्यापारी। - फोटो : ORAI
उरई। चुनाव के चलते विशिष्ट मंडी स्थल के अधिग्रहण और व्यापारियों की परेशानी को संज्ञान में लेने के बाद जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय के नजदीक मैदान में सब्जी व फल व्यापारियों को अस्थायी तौर पर जगह आवंटित कर दी है। शनिवार को वहां साफ सफाई का काम शुरू हो गया। इस पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

बता दें कि विशिष्ट मंडी परिसर में चुनाव प्रक्रिया के चलते 15 फरवरी से 11 मार्च तक के लिए अधिग्रहण किया गया है। इसे लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं ने नाराजगी जताई थी। फल सब्जी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवनकांत के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को समस्या बताकर विशिष्ट मंडी का दूसरा गेट से व्यापार की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

इस मामले में विकास भवन में व्यापारियों और जिला प्रशासन की बैठक भी हुई। बैठक के बाद सपा कार्यालय के पास वाले स्थान जहां आतिशबाजी की दुकानें लगती है, पर सहमति जताई गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने खाली स्थान की सफाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की जेसीबी से वहां कूड़ा और झारझाकड़ को हटाया गया। इस दौरान नसीर अहमद, कुंदन सिंह, रियाज, इरफान, योगेश पांडेय, दिलीप आदि मौजूद रहे।
फोटो-9-पवनकांत।
हर बार होती है दिक्कत
फल सब्जी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवनकांत का कहना है कि हर बार चुनाव में विशिष्ट मंडी स्थल खाली कराया जाता है। फल-सब्जी व्यापारियों को दुकान के लिए स्थान नहीं दिया जाता है। जिसकी वजह से व्यापार प्रभावित होता है। हालांकि यह जगह मिलने से व्यापारी संतुष्ट है।
फोटो-10-कामिल।
प्रशासन ने सही स्थान चयन किया
सब्जी के थोक व्यापारी कामिल का कहना है कि थोक सब्जी व्यापारी शहर से दस किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर व्यापार करते है। इससे परेशानी होती है।
पहले इंदिरा स्टेडियम के पास सब्जी कारोबार होता था लेकिन अब सपा कार्यालय के पास अस्थायी तौर पर जगह दी गई है। यह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed