{"_id":"4cb9ff592d9afb126ae56559286f4c29","slug":"urban-jam-struggled-for-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से घंटों जूझते रहे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से घंटों जूझते रहे शहरी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और शहर में फै ले अतिक्रमण का खामियाजा शहरियों
विज्ञापन
को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते मंगलवार को जिला परिषद से अंबेडकर चौराहे
तक भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक राहगीर इस जाम में फंसे रहे पर
ट्रैफिक पुलिस का कोई भी सिपाही नहीं पहुंचा। जाम में फंसे लोगों की ही
सूझबूझ से जाम खुल सका।
मंगलवार की दोपहर कई यात्री बसें व ओवरलोड ट्रक जिला परिषद से कालपी रोड की ओर जा रहे थे। एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा भारी वाहन इस रूट से गुजरने के कारण यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। जगह जगह खड़े वाहनों की वजह से जाम
लग गया। जिला परिषद से लेकर अंबेडकर चौराहे के आगे तक करीब एक किलोमीटर तक वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का कोई सिपाही नहीं दिखाई पड़ा। काफी मशक्कत के बाद लोगों की सूझबूझ से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। इस दौरान करीब दो घंटे वाहन सवार जाम में फंसे रहे।