फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uptodate be booths water, power system

बूथों पर चकाचक हो पानी, बिजली की व्यवस्था

Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Uptodate be booths water, power system
बूथों का निरीक्षण करते प्रेक्षक किक हेतो सेमा। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र कालपी में पड़ने वाले जालौन तहसील के पोलिंग बूथों की हकीकत देखनेे प्रेक्षक सोमवार को मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव को लेकर ग्रामीणों से भी बात की। नागालैंड के वरिष्ठ आईएएस व चुनाव प्रेक्षक किक हेतो सेमा ने सोमवार को तहसील जालौन के ग्राम प्रतापपुरा, सींगपुरा, सहाव, अलाईपुरा, भदवां, जीपुरा, माड़ोरी समेत 15 गांवों में
विज्ञापन


भ्रमण कर गांवों में बने 25 मतदाता पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश, सफाई, शौचालय व कमरे में प्रवेश व निकासी द्वार के साथ आम रास्ते का भी जायजा लिया। कुछ जगहों पर साफ सफाई न मिलने पर कड़े निर्देश दिए और सभी बूथों पर पानी बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने की भी बात कही। प्रेक्षक ने दीवारों पर
विज्ञापन


लिखे स्लोगनों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की और  मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि उन्होंने जालौन तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के विधान सभा क्षेत्र 220 कालपी क्षेत्र के 162 गांवों में बने 144 बूथों में से आधे से अधिक बूथों पर जाकर निरीक्षण कर लिया है।  इस मौके पर उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, बीडीओ प्रीति भसीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed