फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar of youth against panchayat president

पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ युवाओं का हंगामा

Sun, 07 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar of youth against panchayat president
माधौगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बाहर नारेबाजी करते लोग - फोटो : ORAI
माधौगढ़। डिकौली गोशाला का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात 30 से 40 अज्ञात लोगों ने एक मरणासन्न मवेशी को हाथ ठिलिया में रखकर बाजार में घूम-घूम कर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए युवक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बाहर भी आधे घंटे तक नारेबाजी करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष घर से नहीं निकले। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गए।
विज्ञापन

रामहेतपुरा मोड़ पर शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे मरणासन्न मवेशी की सूचना पर 30.40 अज्ञात युवक मौके पर पहुंच गए। और हाथ ठिलिया में मवेशी को रखकर नगर पंचायत कार्यालय में तैनात बाबू पुरूषोत्तम तिवारी व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भी जब आक्रोशित युवकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता के घर पहुंच गए। आध घंटे तक अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष घर से नहीं निकले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता का कहना है कि देर रात 30 से 40 युवकों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी की। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही युवक भाग निकले। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही युवक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed