फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar by Congressmen, out of control with officers

कांग्रेसियों का हंगामा, अफसरों से नोकझोंक

Thu, 21 May 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar by Congressmen, out of control with officers
पुलिस से नोकझोंक करते कांग्रेसी - फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेसियों ने पार्टी के नेताओं पर हो रही कार्रवाई के चलते कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। पार्टी जिलाध्यक्ष की अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। इस पर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और एसडीएम गुलाब सिंह भी मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों से ज्ञापन लेकर शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई व प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग पर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण अकेले ही ज्ञापन देने जा रहे थे पर एडीएम ने उनसे अभद्रता की। इसकी जानकारी जब बाहर खड़े कांग्रेसियों को हुई तो वे भड़क उठे। गुस्साएं कांग्रेसी गेट पर ही धरना देने का प्रयास करने लगे। जिससे गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों से भी पार्टी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा शासन में अधिकारी निरंकुश हो रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों के हो हल्ले की सूचना पाकर एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेसियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसके माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने व प्रवासी मजदूरों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने की मांग की गई। इस दौरान रेहान सिद्दीकी, अशोक दुबे, संतोष ठाकुर, केके गहोई, जितेंद्र व्यास, सीताराम, अयूब अंसारी, राजेश मिश्रा, दीपांशु समाधिया, सिद्धार्थ दिवोलिया, अमित पांडेय, शकुंतला पटेल, फैजानुल हक,अखिलेश, देवेंद्र सिंह, रामकुमार गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, कमलेश उदैनिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिटलरशाही की तर्ज चल रही सरकार
कालपी। प्रदेश में हिटलरशाही की तर्ज पर सरकार चल रही है प्रवासी श्रमिकों के हितों के लिए आवाज उठाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ऐसी दमनकारी सरकार के खिलाफ जल्द ही जोरदार आंदोलन किया जाएगा। यह बात कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित की बात करने पर भी दमनकारी नीति अपना रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता इस पर चुप नहीं बैठेंगे व प्रदेश में आरपार का आंदोलन करेंगे। मजदूरों, महिलाओं व बच्चों के साथ लाखों प्रवासी पैदल अपने घरों की ओर जा रहे हैं प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जब सरकार को बसें उपलब्ध कराने की पेशकश की तो सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रियंका गांधी के सचिव व प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध फ र्जी रिपोर्ट दर्ज करके हिटलर शाही का कार्य किया हैं। इस दौरान कांग्रेसी नेता डॉ आरपी दीक्षित, रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट गेट पर धरने का प्रयास करते कांग्रेसी

कलेक्ट्रेट गेट पर धरने का प्रयास करते कांग्रेसी- फोटो : ORAI

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेसी।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed