फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Two people drowned in Yamuna on the day of Bhai Dooj in Jalaun, divers are searching

यूपी: जालौन में भाई दूज के दिन दो लोग यमुना में डूबे, गोताखोरों कर रहे तलाश

Sat, 06 Nov 2021 04:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Nov 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
UP: Two people drowned in Yamuna on the day of Bhai Dooj in Jalaun, divers are searching
डूबे लोगों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
जालौन में शनिवार को दो अलग अलग क्षेत्रों यमुना नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए। दोनों को डूबता देख लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों को बचा नहीं सके। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


सरसई गांव के रहने वाले 15 साल के छोटू पुत्र नरेश और मनोज कुमार पुत्र शिवपाल भाई दूज के मौके पर पाल सरौनी के पास बने पुल पर यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। जब दोनों नदी में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान नहाते समय दोनों किशोर नदी के बीच धारा में पहुंच गए। तेज बहाव होने के कारण दोनों संतुलन खो बैठे और वह डूबने लगे। अभेदेपुर के रहने वाले रमेश (36 साल) कोड़ा किर्राही से निकली यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान रमेश भी यमुना नदी में डूब गए। जिन्हें लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed