फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Two killed under suspicious circumstances in Jalaun, four had drunk liquor two days ago, two admitted

यूपी: जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत, चारों ने दो दिन पूर्व साथ पी थी शराब, दो भर्ती

Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
UP: Two killed under suspicious circumstances in Jalaun, four had drunk liquor two days ago, two admitted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जालौन क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों के मुताबिक चारों ने दो दिन पहले एक साथ शराब पी थी। इसके बाद से ही उनकी हालत बिगड़ी है। एक मृतक का अंतिम संस्कार भी हो गया है। सीओ आरपी सिंह का कहना है कि दूसरे मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


उधर, देर रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ तीन-चार थानों का फोर्स गांव पहुंचा। डाक्टरों की टीम भी साथ रही। बताते हैं कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया और तीन-चार घरों में तलाशी भी ली। गांव वालों के मुताबिक, एक युवक के घर से कुछ मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


वह फरार बताया जाता है। देर रात डाक्टरों की टीम ने गांव में एनाउंस कराया कि उक्त युवक से जिन लोगों ने भी शराब खरीद कर पी हो, अपनी जांच जरूर कराएं। मामले के संबंध में फिलहाल अधिकारी कुछ नहीं खुलकर कह रहे लेकिन गांव वालों का मानना है कि  मामला मिलावटी शराब का हो सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर में देवेंद्र (36) निवासी ग्राम ददरी की अचानक तबीयत खराब हुई और फिर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी गांव निवासी महेंद्र पाल (32) की सोमवार की देर रात मौत हो गई थी। परिजनों ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इधर, दो दिन से गांव के ही धर्म सिंह (30) और करण सिंह (40) की भी तबियत खराब होने पर उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इनमें करण सिंह की हालत में काफी सुधार है, जबकि धर्मसिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। लगातार दो मौतों और दो की हालत बिगड़ने की जानकारी होते ही गांव भर में कई चर्चाएं रहीं। कालपी सीओ आरपी सिंह का कहना है परिजनों के मुताबिक महेंद्र की मौत तो साधारण हुई है, रही बात देवेंद्र की मौत की तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत पता चल सकेगी। 
गांव में बिकती है अवैध शराब
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अवैध शराब का भी धंधा जोरों पर है। बाहर के कुछ लोग झोले में शराब के पाउच लेकर आते हैं और यहां के लती लोगों को मिलावटी शराब सस्ते दामों में बेच जाते हैं। पुलिस से भी कई मर्तबा शिकायत की गई, कोई सुनवाई नहीं हुई। 

पत्नी, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
पेशे से किसान देवेंद्र की पत्नी कीर्ति और तीन छोटे छोटे बच्चों हिमांशी, गौरी व भोला का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि इन बच्चों की परवरिश अब कैसे होगी, यही चिंता सताए जा रही है। महेंद्र के घर पर भी मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed