फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP Fiza are spoiling Azam

यूपी की फिजा बिगाड़ रहे आजम

Tue, 15 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Tue, 15 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
UP Fiza are spoiling Azam
विधायक संगीत सोम ने कैबिनेट मंत्री आजम खां को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रदेश की फिजा बिगड़ने में लगे हैं। सपा सरकार देश व प्रदेश को तोड़ने का काम कर रही है। छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने आए विधायक संगीत सोम नहर विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



मालूम हो कि संगीत सोम मुजफ्फर नगर दंगा प्रकरण में उरई जेल में रह चुके हैं। विधायक संगीत सोम ने कहा कि कभी भारत माता को डायन के नाम से पुकारने वाले अब प्रदेश में दंगा कराना चाहते है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। अब तक 450 दंगा हो चुके है।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि यूपी सरकार रामपुर को खुश करने में लगी हुई है। वहां की एक यूनीवर्सिटी को करोड़ों रुपये दे दिए गए। महंगी जमीन दे दी गई, यह सब काम किस नियम से हुए यह किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सैफई महोत्सव, नेता जी के जन्म दिन को मनाने पर सरकार का पैसा खर्च हो रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने का काम कर रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर के अलावा नरेंद्र सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह, उर्विजा दीक्षित मौजूद रहे।


उधर, कोंच में बजरिया में डॉ. कौशलेंद्र शुक्ला के क्लीनिक पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में हर व्यक्ति डरा हुआ है, क्योंकि यहां असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता सपा को सबक सिखाने के लिए उतावली बैठी है।



2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव जवाब देगी। इस दौरान संघ के नगर कार्यवाह शैलेश सोनी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी, स्वर्णकार समाज के मंत्री पवन खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed