{"_id":"615f3d698ebc3e1ddd4dde1a","slug":"up-board-electric-line-ex-block-prumukh-memorandum-orai-news-knp6569431118","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निराकरण न होने पर बिजली कर्मी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निराकरण न होने पर बिजली कर्मी करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक शाखा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर प्रांतीय अपील पर होने वाले आंदोलन को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण अभियंता समेत बिजली अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में बताया कि तकनीकी संवर्ग का कर्मचारी विभाग में जमीनी स्तर पर काम करता है। लाइन के रखरखाव, मीटर स्थापना, बिजली संयोजन, विच्छेदन जैसे काम करने के बावजूद संवर्ग की समस्याओं के निराकरण में अनदेखी की जा रही है। समस्याओं को लेकर 11 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू होगा। ज्ञापन देने वालों में विनोद श्रीवास, राकेश सिंह, नरेंद्र सोलंकी, रजत सहगल, हरिओम, प्रिंस गुप्ता, राघवेंद्र, रवि कुशवाहा, अभिजीत, अतुल शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि रहे।
-------------
अधिवक्ता ने रिश्तेदार पर लगाया धमकी का आरोप
कोंच। अधिवक्ता ने अपने रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अधिवक्ता रामशरण कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 2 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके मोबाइल नंबर पर पीपरी गांव निवासी रिश्तेदार ने मोबाइल से काल कर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने बताया कि रिश्तेदार का पत्नी से विवाद चल रहा है और उक्त मामले की पैरवी अधिवक्ता होने के नाते उनके पास है जिससे उक्त रिश्तेदार उनसे खुन्नस मानता है। अधिवक्ता ने धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)