फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Under-construction cold store starts functioning, ammonia leak burns operator

Jalaun News: निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर चालू, अमोनिया रिसाव से ऑपरेटर झुलसा

Wed, 27 May 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Under-construction cold store starts functioning, ammonia leak burns operator
फोटो-37-कोंच के नर्सिंग होम में भर्ती ऑपरेटर अनूप। संवाद - फोटो : 1
कोंच (उरई)। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंडा के बाहर एट-कोंच मार्ग पर निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में मंगलवार सुबह अमोनिया गैस के रिसाव से एक ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोर में मौजूद लोग जरूरी कागजात और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


ग्राम अंडा के बाहर एक कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद कोल्ड स्टोर का संचालन शुरू कर दिया गया। यहां क्षेत्र के किसानों की हजारों बोरी हरी मटर भी भंडारित कर दी गई है। मंगलवार सुबह मैनपुरी निवासी ऑपरेटर अनूप कुमार (28) प्लांट मशीन में लिक्विड पंप खाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की चपेट में आने से अनूप बुरी तरह झुलस गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद कर्मचारियों व किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ परमेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले और न किसानों के लिए कोई सुविधाएं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कोल्ड मैनेजर अधिकारियों को कोल्ड से संबंधित फायर विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य संबंधित विभागों से जुड़े लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। एसडीएम ने बताया कि कोल्ड स्टोर संचालकों से सभी आवश्यक कागजात तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय में लाइसेंस व अन्य अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो कोल्ड स्टोर को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।



खड़े रहे अधिकारी, नहीं पहुंचा कोल्ड स्टोर मालिक

हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक कोल्ड स्टोर परिसर में जांच करते रहे, अधिकारियों ने कर्मचारियों से मालिक को फोन कर मौके पर बुलाने के लिए कहा लेकिन इस दौरान कोल्ड स्टोर मालिक मौके पर नहीं पहुंचा।




निर्माण पूरा नहीं, फिर भी भर दी किसानों की हजारों बोरी मटर

ग्रामीणों के मुताबिक कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा है। कई हिस्सों में निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है, इसके बावजूद किसानों की हजारों बोरी हरी मटर स्टोर में रख ली गई। हादसे के बाद किसान भी अपनी उपज की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे है।





सुरक्षा उपकरणों का अभाव, गैस रिसाव से मची भगदड़

मौके पर न तो कर्मचारियों के लिए सुरक्षा किट मिली और न ही अमोनिया रिसाव जैसी आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम दिखाई दिए। गैस फैलते ही कर्मचारियों और किसानों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने मुंह ढककर किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। घटना के बाद से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

फोटो-37-कोंच के नर्सिंग होम में भर्ती ऑपरेटर अनूप। संवाद

फोटो-37-कोंच के नर्सिंग होम में भर्ती ऑपरेटर अनूप। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed