फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   under 14 me jagah pane ko prasijhsan

अंडर 14 में स्थान पाने के लिए 30 खिलाडिय़ों ने बहाया पसीना

Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
under 14 me jagah pane ko prasijhsan
उरई । शहर के झांसी रोड स्थित बीएसएस एक डमी ग्राउंड पर पहले दिन अंडर 14 के खिलाड़ियों ने जिले की टीम में स्थान पाने के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में जमकर पसीना बहाया गया। चयन समिति जल्द ही इन खिलाड़ियों को लेकर टीम घोषित करेगी।
विज्ञापन

ग्राउंड पर बुधवार की सुबह से ही किशोर उम्र के क्रिकेटर पहुंचने लगे थे। डीसीए के सचिव विकास कुमार की उपस्थिति में चयन समिति के चेयरमैन डॉ राकेश द्विवेदी, सदस्य विनय सेंगर, नीरज पाठक, अनिल पंडोखर और श्रीकांत वर्मा ने चयन के लिए बारीकी से प्रतिभाओं को परखा। बल्लेबाजों का फुटवर्क, गेंदबाजों का एक्शन और उनके फालो थ्रो को विशेष रूप से देखा गया।
विज्ञापन

ट्रायल देने के लिए शोएब, अक्षय प्रताप, आर्यन, अमन, अनमोल, अंशु एराज शास्त्री, राजपाल सहित 32 खिलाड़ी रहे। इस दौरान कोरोना नियमों का भी ध्यान रखा गया। चयन समिति ने बताया कि आज अंडर 19 के अतिरिक्त अंडर 14 के शेष बचे खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव विकास कुमार, उत्तम कुमार, अंशू सिंह, कमल सैनी भी रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed