फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled car overturns in ditch, one dead, three injured

Jalaun News: खंदक में पलटी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 19 Feb 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in ditch, one dead, three injured
कोंच। जालौन रोड पर गुरावती के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोंच-जालौन रोड पर गुरावती के पास रविवार शाम जालौन की ओर से आ रही लाल रंग की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में मध्य प्रदेश के टेकनपुर निवासी सुरजीत सिंह (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे मोनू गुर्जर (30) व धर्मेंद्र पाल सिंह (31) व लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां मोनू व धर्मेंद्र की गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राहगीरों के अनुसार, युवक शराब के नशे में थे। चारों आपस में दोस्त हैं और जेसीबी खरीदने के लिए जालौन आए थे। चारों रविवार की सुबह ही घर से निकले थे। तीन एक ही परिवार के हैं, जबकि धर्मेंद्र पाल दोस्त है। सीओ उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed