फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled auto overturned, 10 injured, three serious

Jalaun News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, 10 घायल, तीन गंभीर

Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned, 10 injured, three serious
उरई। सवारी भरकर उरई आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दस लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां पर तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी पवन कुमार के पास ऑटो है। सोमवार को उसने झांसी निवासी जीजा को ऑटो चलाने के लिए दे दी थी। वह गांव से सवारी भरकर उरई की ओर आ रहे थे, जैसे ही वह शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड स्थित मनका ढाबे के पास पहुंचे तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार बरसार निवासी हरप्रसाद (85), फूलपुरा निवासी दीपू सिंह (35) व उसकी पत्नी संध्या( 32), टिकरिया निवासी परमेश्वरी दयाल (45), प्रीति (14), बरसार निवासी जगदीश, गयाप्रसाद, मनू व गोरन निवासी तुलाराम और उसका भाई श्रीराम घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हरप्रसाद, संध्या व कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed