फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unbalanced food growing diabetic

असंतुलित खानपान से बढ़ रहे मधुमेह रोगी

Sat, 14 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 14 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Unbalanced food growing diabetic
विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से करमेर रोड
विज्ञापन
स्थित क्लीनिक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें तेजी से मधुमेह रोगियों के बढ़ने पर चिंता जताई गई।  निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन की ओर से मुफ्त जांच शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक में संगठन के सचिव डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि आज तेजी से मधुमेह के रोगी बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। असंतुलित खानपान व बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की वजह से ऐसा हो रहा है। इस विषय पर सभी को गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खानपान पर नियंत्रण और मिलावटी खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर मधुमेह

से बचा जा सकता है। बताया कि समय-समय पर लोगों को डायबिटीज चेक भी कराते रहना चाहिए। यह ऐसी बीमारी है जो शुरुआत में समझ नहीं आती। इसलिए समय-समय पर जांच जरूरी है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन जिले के ऐसे क्षेत्रों में मुफ्त जांच शिविर लगाएगा जहां पर अभी तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।

ऐसे क्षेत्रों के लोगों की जांच कर उन्हें जानकारियां दी जाएंगी। जांच शिविर लगाए जाने के संबंध में रणनीति पर चर्चा भी की गई। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके शर्मा ने स्ट्रोक, न्यूरोपेथी व अन्य काम्पलीकेशन पर अपने विचार रखे। इस दौरान डॉ. पीसी पुरोहित, पवन कुमार आदि चिकित्सक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed