{"_id":"585eb6ef4f1c1b1864e3d15b","slug":"two-person-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसाें में बाइक सवार युवक व एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहनाें को भी अपने कब्जे में ले लिया।
पहला हादसा उरई कोतवाली के उरई कालपी हाईवे स्थित संकटमोचन मंदिर के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे हुआ। यहां आटा थाना क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सीमेंट के गमले
आदि बनाने वाला राजगीर मिस्त्री लाखन सिंह (52) पुत्र डालचंद्र उरई से बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह उरई कोतवाली के संकटमोचन मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
विज्ञापन
दिया। पुलिस ने बताया कि लाखन सिंह हेलमेट नहीं पहने था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक रेंढ़र थाना क्षेत्र के गांव कुसमरा निवासी सुमित सिंह(19) पुत्र शेर सिंह अपनी बाइक से माधौगढ़ रहा था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जब उसकी बाइक माधौगढ़ थाने के गांव
निचावढ़ी गांव के मोड़ पर पहुंची। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। लिहाजा उसके भी सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो छोड़कर सवार मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर चालक की तलाश करने की बात कही है। एक अन्य सड़क
हादसे में सड़क पर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम राजू (30) निवासी पड़कुला थाना गोहन है।