फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two more corona positive including sub inspector

दरोगा समेत दो की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई

Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two more corona positive including sub inspector
इटोरा में बैरिकेडिंग कराते अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। जनपद में दरोगा समेत दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उरई कोतवाली में तैनात दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली और पुलिस लाइन को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 256, ठीक हुए 200, एक्टिव 48, मौतें 8 हुई हैं। एसपी ने बताया कि महकमे में पूरी सावधानी बरती जा रही है। हालांकि दरोगा बीते दिनों कोतवाली में नहीं थे। फिर भी उनके संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और कोतवाली व पुलिस लाइन को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की देर शाम आई रिपोर्ट में उरई कोतवाली के एक दरोगा के अलावा तुलसी नगर की एक महिला की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि संक्रमित दरोगा बीते दिनों सीतापुर इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग में गए थे। गुरुवार सुबह जब वह कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने बुखार की शिकायत बताते हुए तत्काल ही जांच कराने का फैसला किया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण भी ज्यादा लोग उनके संपर्क में नहीं आ सके। फिर भी पूरी सावधानी बरती जा रही है और सभी पुलिस कर्मियों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

किराना दुकानदार निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
आटा। अकबरपुर इटौरा गांव में बुधवार को किराना दुकानदार के कोरोना पाजिटिव निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। जिन जिन लोगों ने संक्रमित की दुकान से राशन का सामान खरीदा, सभी सकते में है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीमें भी पूरे दिन गांव में डटी रही। करीब 58 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा बाजार भी पूरी तरह से बंद करा दिए गए हैं। आटा कस्बे में यह कोरोना का पहला मामला बताया जा रहा है।

इटोरा का बंद पड़ा बाजार

इटोरा का बंद पड़ा बाजार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed