{"_id":"5cb8bf0ebdec2275a46a1da9","slug":"two-killed-two-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल
Thu, 18 Apr 2019 11:46 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी राजकुमार सोनी (40) पुत्र सीताराम अपनी बाइक से जालौन से सहाव जा रहे थे तो दूसरी तरफ से मड़ोरी निवासी ओमपाल सिंह (35) पुत्र राम शंकर जालौन की ओर आ रहे थे। औरैया मार्ग पर सहाव मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाए होने से राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब यह खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के राठरोड स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने अखिलेश (25) पुत्र वीरेंद्र सविता निवासी गौहांड जिला हमीरपुर की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश व उसका मामा पप्पू (45) पुत्र मंगल सिंह निवासी जिटकरी थाना जरिया जिला हमीरपुर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अखिलेश की मौत हो गइ, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा का उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन