फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two home-born ashes from spark

चिंगारी से दो घर जलकर राख

Sun, 16 Jun 2019 11:55 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two home-born ashes from spark
धमनी में आग बुझाते ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के धमनी में रविवार दोपहर तीन बजे आंधी आने पर घूरे की चिंगारी से इंद्रजीत पुत्र चिंटोले के घर में आग लग गई, आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने इंद्रजीत के भाई मतई के कच्चे घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। चौकी इंचार्ज साबिर अली, एसआई बलराम शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दोनों भाइयों के घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस व दमकल कर्मियों की तत्परता से गांव के अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए। अग्निकांड में डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। मंडी चौकी इंचार्ज साबिर अली ने गृहस्थी का सामान जलने पर पीड़ित को एक हजार रुपये की मदद अपनी तरफ से की। कस्बा कुठौंद में खजूर से झाड़ू और पंखा आदि बनाकर बेचने वाले बक्श की खजूर की पत्ती में रविवार की दोपहर किसी अराजकतत्व ने आग लगा दी। जिससे एक ट्रक खजूर की पत्ती जलकर राख हो गई। आग की ऊंची लपटें देखकर मोहल्ले के आसपास के दुकानदारों ने पानी का टैंकर मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बक्श ने बताया कि उसने अभी दो दिन पहले ही एक ट्रक  खजूर की पत्ती मंगवाई थी। आग से लगभग 50 हजार का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed