फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two highway pumps ran out of petrol.

Jalaun News: हाईवे के दो पंपों पर पेट्रोल खत्म

Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two highway pumps ran out of petrol.
फोटो - 05 भारत पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा। संवाद
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित आटा कस्बे के दोनों प्रमुख पंपों पर मंगलवार को पेट्रोल की किल्लत देखने को मिली। हाईवे से गुजरने वाले कई बाइक और कार चालकों को बिना पेट्रोल भरवाए ही मायूस लौटना पड़ा। पंपों पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि शाम तक पेट्रोल लेकर गाड़ियां आने की उम्मीद है। इससे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि भारत पेट्रोल पंप पर देर रात ही पेट्रोल खत्म हो गया था। वहीं, एचपी पेट्रोल पंप पर भी सुबह से ही पेट्रोल की कमी बनी रही। यहां कर्मचारियों द्वारा सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। बाइक चालकों को केवल 50 से 100 रुपये तक का ही पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे लोग किसी तरह गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन


दोनों पेट्रोल पंप झांसी से कानपुर जाने वाले मार्ग पर एक ही लेन में करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में एक साथ दोनों पंपों पर पेट्रोल की कमी होने से समस्या और गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा निवासी रमन ने बताया कि उन्हें रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने जाना था, लेकिन पेट्रोल न मिलने के कारण उन्हें देरी का सामना करना पड़ा। उरई से कालपी जा रहे कार सवार महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की कोशिश की, लेकिन वहां पेट्रोल उपलब्ध नहीं था।

स्थानीय निवासी अखिल, कन्हैया और राजू ने बताया कि सुबह से ही पेट्रोल न मिलने के कारण लोग इधर-उधर भटकते रहे। कई वाहन चालक पेट्रोल की तलाश में दूसरे कस्बों की ओर रुख करने को मजबूर हुए।


वर्जन
संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed