फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two crore budget passed for bridge construction

पुल निर्माण के लिए दो करोड़ का बजट पास

Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two crore budget passed for bridge construction
उरई। महेबा ब्लाक के पाल सरैनी यमुना नदी पर पुल निर्माण के लिए शासन से दो करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। बजट के अभाव में पुल के निर्माण कार्य एक दशक से लटका था। स्थानीय लोगों के अनशन के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और स्वीकृति मिल गई। जिससे क्षेत्रीय लोगों में पुल का काम शीघ्र शुरू होने की आस बंध गई है।
विज्ञापन

जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पाल सरैनी स्थित यमुना नदी पर कानपुर देहात के 100 गांवों को जिले से जोड़ने को लेकर वर्ष 2010 में बसपा सरकार के विधायक छोटे सिंह ने प्रयास कर पुल स्वीकृत कराया था। जिसके लिए 37 करोड़ का बजट पास होकर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। इस पुल पर उस समय 30 कोठी का निर्माण होना था वर्ष 2012 में सपा की सरकार आने से निर्माण कार्य बंद हो गया था। काम बंद हो जाने से पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। वहीं मंहगाई बढ़ने से इसकी लागत भी बढ़ गई थी। समस्या को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बीते शनिवार से पुल के बजट के लिए मांग करते हुए समाज सेवी राकेश चौहान के नेतृत्व में अनशन शुरू किया था। जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी सूचना शासन को दी थी।
विज्ञापन

सेतु निगम के प्रबंधक बांकेराम ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन से दो करोड़ का बजट पास हो गया है। जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed