फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two brothers arrested for killing sweeper's son

Jalaun News: सफाईकर्मी के बेटे की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for killing sweeper's son
उरई। संधी गांव के सफाईकर्मी के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने मामले में बहस होने पर दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया और शव को पंचायत सचिवालय में बंद कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि कालपी के मोहल्ला रामचूतरा निवासी सफाईकर्मी साकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि बीमार होने के कारण कुछ दिन से सफाई करने नहीं जा रहा था। 13 जनवरी को आटा निवासी सफाई कर्मी संतोष के कहने पर बेटा हिमांशु सफाई करने संधी गया था। वहां संतोष और तीन अज्ञात लोगों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर संतोष को घटना वाली रात में ही पकड़ लिया गया था। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया। एसपी के अनुसार संतोष की मौसी साकेश के घर के पास रहती हैं। सावन के महीने में मौसी की लड़की और साकेश की पुत्री कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर साकेश और हिमांशु आए दिन संतोष से बहस करते थे। 13 जनवरी को संतोष ने फोन कर हिमांशु को संधी बुलाया था। वहां फिर दोनों में पुरानी बात पर बहस होने लगी। बात बढ़ने पर संतोष ने भाई दीपक (19) को बुला लिया।
एसपी के अनुसार हिमांशु संतोष से उलझ गया। इस पर दीपक ने हिमांशू को पकड़ लिया। छुड़ाकर संतोष ने हिमांशु के सिर पर फावड़े के बेंत से कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई थी। दोनों भाइयों ने हिमांशु के शव को पंचायत सचिवालय के कमरे में बंद कर ताला दिया।

खून से सनी पैंट संतोष ने पंचायत भवन की चहारदीवारी के पीछे फेंक दी। चाबी और मोबाइल दूसरी जगह फेंकने के लिए भाई से कहा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फोन, खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त फावड़े का बेंत आदि बरामद कर लिए। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed