फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two bike riders injured in car collision

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 04 Apr 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in car collision
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट पर बृहस्पतिवार को देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ग्राम ताहरपुरा निवासी जितेंद्र सिंह (35) और दशरथ सिंह (45) गल्ला मंडी कोंच में गेहूं बेचने आए थे। दोनों युवक किसी काम से मंडी से बाहर निकल रहे थे, तभी मंडी गेट पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed