फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two bike riders died due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to tractor collision
उरई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर चालक फरार है और बाइक सवार भी हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे के आसपास एक बाइक पर सवार तीन युवक अवध बिहारी, कल्लू और सीताराम कोंच से उरई की ओर आ रहे थे, तभी गढऱ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोर की टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां कल्लू व सीताराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अवध बिहारी की हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के कारण रोड पर कु देर के लिए वाहनों का आवागमन भी रुक गया। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि कल्लू झांसी के मोठ और सीताराम गढऱ निवासी बताया जा रहा है। घायल अवध भी झांसी का ही रहने वाला है। पता मालूम कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed