फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tubewells deteriorated for a month, water crisis deepens

एक माह से खराब पड़ा नलकूप, पीने के पानी के लिए बाशिंदे परेशान

Sun, 13 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tubewells deteriorated for a month, water crisis deepens
ेड़ी खुर्द मे खराब पड़ा नलकूप - फोटो : ORAI
कदौरा। गांव भेड़ी खुर्द में बनी पानी के टंकी की मोटर एक माह से खराब पड़ी है, जिससे गांव में पीने के पानी के लिए बाशिंदों को भटकना पड़ रहा है। बाशिंदों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी जल संस्थान के जिम्मेदारों ने अब तक टंकी की मोटर ठीक नहीं कराई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव भेड़ी खुर्द में पानी की किल्लत को देखते हुए करीब 30 वर्ष पूर्व गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी की टंकी बनने के बाद गांव में पीने के पानी की किल्लत दूर हो गई थी। स्थिति यह है कि गांव में अधिकांश आबादी इसी टंकी पर पानी के लिए निर्भर है पर एक माह टंकी के नलकूप में लगी मोटर खराब हो गई, जिससे गांव में पानी की किल्लत गहरा गई है।
विज्ञापन

गांव के राधाचरण, लल्लू कुशवाहा, अभिषेक सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरविंद, गोविंद, राजकुमार ने बताया कि गांव में तीन सैकड़ा कनेक्शन है, लेकिन इसके बाद भी एक माह से गांव के लोग नलकूप को ठीक कराने के लिए विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार शिकायत की गई, पर एक माह बीतने के बाद भी अब तक सप्लाई ठीक नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में जल संस्थान के जेई सभापति ने बताया कि नलकूप की मरम्मत के लिए कर्मियों को भेजकर मोटर सही करा दी गई है, लेकिन अभी केबल बदलने का कार्य शेष है। जल्द उसे ठीक कर पानी की सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed