फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Try Ayurveda in cough and sore throat

खांसी-गले की खराश में आयुर्वेद आजमाएं

Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Try Ayurveda in cough and sore throat
डॉ एमडी आर्या - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संकट के इस दौर में हलकी फुल्की खांसी और गले में खराश को लेकर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम में बदलाव और ठंडा गर्म खाने पीने से भी इस तरह की समस्या हो सकती है। इसके लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी दवा तो आपके किचन में ही मौजूद है। आयुर्वेद के ज्ञान से खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या का कहना है कि सूखी खांसी व गले में खराश को दूर करने में आयुष का घरेलू उपचार भी कारगर है। ताजे पुदीने के पत्ते और काले जीरा को पानी में उबालकर दिन में एक बार भाप लेने से इस तरह की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा लौंग के पाउडर को मिश्री शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करने से भी समस्या दूर हो सकती है। यदि इसके बाद भी दिक्कत ठीक नहीं होती है तभी चिकित्सक की सलाह लें। डॉ आर्या के मुताबिक, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के एक से एक तरीके आयुर्वेद में मौजूद हैं। जिसको आजमाकर कोरोना ही नहीं अन्य संक्रामक बीमारियों को भी अपने से दूर कर सकते हैं।भोजन में हल्दी, धनिया जीरा और लहसुन का इस्तेमाल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा दूध में हल्दी मिलाकर पीकर, गुनगुना पानी और हर्बल चाय काढ़ा पीकर भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। योगा, ध्यान और प्राणायाम का भी सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed